अप्लॉज Entertainment और कबीर खान फ़िल्म्स ने दो फ़िल्मों के लिए मिलाया हाथ
अप्लॉज Entertainment और कबीर खान फ़िल्म्स इंडिया के लीडिंग कंटेंट स्टूडियोज में से एक अप्लॉज Entertainment, जिसे ब्लैक वारंट, स्कैम, क्रिमिनल जस्टिस, तनाव, अनदेखी जैसे कामयाब शो के लिए जाना जाता है, ने अब बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर कबीर खान के साथ मिलाया है। ये दो दिग्गज मिलकर सिनेमा की दुनिया में दो नई […]
Nimmi Chaudhary
प्रकाशित: गुरुवार, 30 जनवरी 2025 | 5:29 PM
पठन समय: 3 मिनट
शेयर करें:
अप्लॉज Entertainment और कबीर खान फ़िल्म्स
इंडिया के लीडिंग कंटेंट स्टूडियोज में से एक अप्लॉज Entertainment, जिसे ब्लैक वारंट, स्कैम, क्रिमिनल जस्टिस, तनाव, अनदेखी जैसे कामयाब शो के लिए जाना जाता है, ने अब बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर कबीर खान के साथ मिलाया है। ये दो दिग्गज मिलकर सिनेमा की दुनिया में दो नई धमाकेदार कहानियां लेकर आ रहे है। आपको बता दें, कबीर खान एक था टाइगर, बजरंगी भाईजान, 83, और चंदू चैंपियन जैसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों से दर्शकों का दिल पहले ही जीत चुके हैं।
अब कबीर खान और अप्लॉज Entertainment एक साथ मिलकर दो फिल्में को-प्रोड्यूस करने जा रहे है। इस सहयोग में कबीर खान की एक अहम भूमिका होगी। यह साझेदारी कबीर के सिनेमाई विजन को अप्लॉज एंटरटेनमेंट की शानदार कहानियों के प्रति कमिटमेंट के साथ जोड़ती है, जो आज के दर्शकों के साथ गहराई से जुड़ने के साथ-साथ एंटरटेनिंग होने का भी वादा करती हैं।
अप्लॉज Entertainment और कबीर खान की साझेदारी से थिएट्रिकल सिनेमा में बड़ा कदम
इस साझेदारी के साथ अप्लॉज़ Entertainment ने थिएट्रिकल फिल्मों के जीवंत स्पेस में एक अहम कदम उठाया है और कबीर खान के लीडरशिप में दो बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ दर्शकों को सिनेमाई प्रतिभा का मजा मिलेगा।
Applause Entertainment and Kabir Khan Films
इस सहयोग पर बात करते हुए अप्लॉज Entertainment के मैनेजिंग डायरेक्टर समीर नायर ने कहा, “कबीर के साथ हमारी साझेदारी स्टोरी टेलिंग के लिए हमारे आपसी प्यार से प्रेरित है। अप्लॉज में, हमारा विज़न दमदार क्रिएटिव लोगों के साथ मिलकर ऐसी कहानियां बताना है जो यूनीक, विशिष्ट और पॉपुलर हों, और सार्थक तरीकों से दर्शकों के साथ जुड़ती हों। हम कबीर के साथ आने वाले एक्साइटिंग वक्त का इंतजार कर रहे हैं।”
वहीं फिल्ममेकर कबीर खान ने कहा, “अप्लॉज के साथ यह सहयोग एक नैचुरल फिट है क्योंकि हम दोनों ऐसी कहानियों के लिए जुनूनी हैं जो लोगों के दिलों में गूंजती हैं। इस साझेदारी की खूबसूरती रचनात्मक स्वतंत्रता में बसी है, और मैं समीर और उनकी अविश्वसनीय टीम के साथ इस रोमांचक सफर पर निकलने के लिए रोमांचित हूं।”
Drishyam the conclusion : Drishyam में 23 जुलाई की रात क्यों है खास? फिल्म दृश्यम की कहानी में 2 अक्टूबर की तारीख जितनी चर्चित रही है, उतनी ही अहम एक और रात भी है—23 जुलाई। यही वह रात थी जब विजय सलगांवकर और उसके परिवार की जिंदगी में ऐसा मोड़ आया, जिसने पूरी कहानी की […]
Actor Rajpal Yadav Cheque Bounce Case एक बार फिर सुर्खियों में है। दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को इस मामले में उनकी अपील खारिज करते हुए निचली अदालत की सजा को बरकरार रखा है। इस फैसले के बाद एक बार फिर यह सवाल उठने लगा है कि क्या अभिनेता को दोबारा जेल जाना पड़ सकता है। […]
TV Actress Sanchita Ugale ने 14 जून को मुंबई में आत्महत्या कर ली। इस दुखद खबर से उनके फैंस, सहकर्मी और मनोरंजन जगत सदमे में है। ‘कुमकुम भाग्य’ समेत कई टीवी शोज में काम करने वाली संचिता की अचानक मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। इस घटना ने मानसिक स्वास्थ्य, तनाव और भावनात्मक सहायता […]
भारतीय सिनेमा में इन दिनों एक नए चेहरे की काफी चर्चा हो रही है। यंग अभिनेता Yudhveer Ahlawat ने IMDb की लोकप्रिय भारतीय सितारों की सूची में टॉप स्थान हासिल कर सबको चौंका दिया है। खास बात यह है कि उन्होंने इस लिस्ट में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, विजय और जूनियर NTR जैसे बड़े सितारों […]
Nimmi Chaudhary
28 मई 20264 मिनट
ताजा खबर
Delhi Police ने बताया : अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका अभी भी हिरासत में, एहतियातन कार्रवाई जारी