नीरव जोशी, हिम्मतनगर (M-7838880134)
बर्गर सिंह ने मेहसाणा में नए वेयरहाउस के लॉन्च के साथ गुजरात में किया विस्तार
नीरव जोशी, हिम्मतनगर (M-7838880134) बर्गर सिंह ने मेहसाणा में नए वेयरहाउस के लॉन्च के साथ गुजरात में किया विस्तार -यह वेयरहाउस गुजरात एवं मध्य भारत में बर्गर सिंह के मौजूदा 7 एवं भावी 48 आउटलेट्स को अपनी सेवाएं प्रदान करेगा भारत की सबसे बड़ी घरेलू बर्गर चेन एवं देश की तीसरी सबसे बड़ी बर्गर चेन- […]

नीरव जोशी, हिम्मतनगर (M-7838880134)
बर्गर सिंह ने मेहसाणा में नए वेयरहाउस के लॉन्च के साथ गुजरात में किया विस्तार
-यह वेयरहाउस गुजरात एवं मध्य भारत में बर्गर सिंह के मौजूदा 7 एवं भावी 48 आउटलेट्स को अपनी सेवाएं प्रदान करेगा
भारत की सबसे बड़ी घरेलू बर्गर चेन एवं देश की तीसरी सबसे बड़ी बर्गर चेन- बर्गर सिंह ने आज मेहसाणा, गुजरात में नया वेयरहाउस स्थापित करने की योजनाओं की घोषणा की है। इस नई युनिट के माध्यम से बर्गर सिंह अपनी आपूर्ति श्रृंखला को सशक्त एवं संचालन को लागत-प्रभावी बनाकर राज्य एवं आस-पास के क्षेत्रों के उपभोकताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकेगा।
बर्गर सिंह ने भारत के पश्चिमी क्षेत्र में अपनी महत्वाकांक्षी विस्तार योजनाओं के तहत यह घोषणा की है, जिसके तहत अकेले गुजरात राज्य में 48 आउटलेट्स खोलने का लक्ष्य रखा गया है। यह क्यूएसआर चेन पहले से गुजरात में 7 ऑपरेशनल आउटलेट्स और 5 अन्य फिट-आउट स्थापित कर चुकी है।
बर्गर सिंह सबसे बड़ी मेड-इन-इंडिया बर्गर चेन है और तेज़ी से अपना विस्तार जारी रखे हुए है। दिसम्बर 2021 में ब्राण्ड के 50 आउटलेट्स थे यह संख्या अब 54 शहरों में 100 के आंकड़े को पार कर चुकी है, जिसमें 83 ऑपरेशनल आउटलेट्स और 20 फिट-आउट शामिल हैं।
अपने युनिट-लैवल मुनाफे एवं सिगनेचर भारतीय फ्लेवर्स के चलते इस क्विक रेस्टोरेन्ट चेन ने बेहद प्रतिस्पर्धी भारतीय बाज़ार में तेज़ी से विकास दर्ज किया। पहले स्तर के शहरों में बर्गर सिंह न सिर्फ वॉल्युम की दृष्टि से बल्कि आउटलेट्स की संख्या की दृष्टि से भी अन्तर्राष्ट्रीय दिग्गजों के साथ प्रतिस्पर्धा करती है; दिल्ली, लखनऊ एवं चण्डीगढ़ इसके प्रमुख उदाहरण हैं। ’’
‘ये वे शहर हैं जहां इंटरनेशनल ब्राण्ड नहीं जाएंगे, ऐसे में यह बर्गर सिंह के लिए यह उल्लेखनीय बाज़ार है।’ राहुल सेठ, सह-संस्थापक, बर्गर सिंह ने कहा। ‘‘हमें देश के दूसरे एवं तीसरे स्तर के शहरों में अपार संभावनाएं दिखाई देती हैं और वंचित क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए हमारी टीम निरंतर ऐसे स्थानों पर काम कर रही है, जहां अपार संभावनाएं हों और इन क्षेत्रों के उद्यमियों के साथ जुड़ने का प्रयास करती है।’
फ्रैंचाइज़ ओनर भामरा हरमंदरसिंह ने कहा, ‘‘बर्गर सिंह फ्रैंचाइज़ नेटवर्क के साथ जुड़ना हमारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ फैसला है। अपने सिगनेचर भारतीय फ्लेवर्स, बेहतरीन मैन्यु के साथ हमारा लागत प्रभावी बिज़नेस मॉडल सफल साबित हुआ है। मेरी फ्रैंचाइज़ ने बहुत कम समय अवधि में अपार सफलता हासिल की है, मुझे गर्व है कि मैं इतने सफल ब्राण्ड के साथ जुड़ा हूं। मैं हर उस उद्यमी को बर्गर सिंह के साथ जुड़ने की सलाह देता हूं, जो भारत के क्यूएसआर सेगमेन्ट में प्रवेश करना चाहता है।’ भावनगर फ्रैंचाइज़ आउटलेट की शुरूआत 6 नवम्बर 2022 को हुई, जो पहले से 53 लाख का रेवेन्यू दर्ज कर चुका है। यह भारत के दूसरे एवं तीसरे स्तर के शहरों में कई सफल बर्गर सिंह फ्रैंचाइज़ में से एक है।’
Navratri foods in 10 min : नवरात्रि का पावन पर्व आते ही घर-घर में उत्साह की लहर दौड़ जाती है। माँ दुर्गा की आराधना के ये नौ दिन न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर होते हैं, बल्कि व्रत रखने वाले भक्तों के लिए स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन की चुनौती भी लाते हैं। लेकिन चिंता न […]
खाना खज़ानाGanesh Chaturthi 2025, भारत के सबसे जीवंत और भक्ति से भरे त्योहारों में से एक है, जिसे विशेष रूप से महाराष्ट्र में उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार भगवान गणेश, विघ्नहर्ता और बुद्धि के दाता, की पूजा का प्रतीक है। यह परिवारों को एक साथ लाता है, जहां पूजा, अनुष्ठान और स्वादिष्ट भोजन […]
खाना खज़ानाKrishna Janmashtami Prasad : कृष्ण जन्माष्टमी 2025, जो 16 अगस्त को मनाई जाएगी, भगवान कृष्ण के जन्म का एक आनंदमय उत्सव है। कृष्ण को मक्खन, दूध और मिठाइयों का विशेष प्रेम था, और इस अवसर पर प्रसाद बनाना और चढ़ाना भक्ति और कृतज्ञता का प्रतीक है। ये प्रसाद शुद्धता के साथ तैयार किए जाते हैं, […]
EntertainmentTourist Place In Noida:नोएडा, उत्तर प्रदेश में स्थित एक आधुनिक और विकसित शहर है, जो अपने सुंदर पार्कों, शॉपिंग मॉल्स, और मनोरंजन के साधनों के लिए प्रसिद्ध है। परिवार के साथ समय बिताने के लिए यहाँ कई आकर्षक स्थल हैं। आइए, हम आपको नोएडा के कुछ प्रमुख स्थानों के बारे में बताते हैं, जहां आप […]