Gas Cylinder Booking में बड़ा परिवर्तन : अब बुकिंग के लिए 25 दिन का इंतजार
Gas cylinder Booking : सरकार ने गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर एक बड़ा बदलाव किया हैं , अब गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए उपभोगताओं को कम से कम 25 दिन का इंतजार करना होगा! सरकार का कहना है कि यह कदम, कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए उठाया गया है! कई जगहों […]
Nimmi Chaudhary
Published: बुधवार, 11 मार्च 2026 | 8:44 PM
Reading Time: 4 min read
शेयर करें:
Gas cylinder Booking : सरकार ने गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर एक बड़ा बदलाव किया हैं , अब गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए उपभोगताओं को कम से कम 25 दिन का इंतजार करना होगा! सरकार का कहना है कि यह कदम, कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए उठाया गया है! कई जगहों पर देखा गया कि लोग जल्दी-जल्दी सिलेंडर बुक कर लेते हैं और फिर उन्हें उचित दामों पर बेचने की कोशिश करते हैं!
साथ ही,अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे तनाव का भी गैस सिलेंडर की उपलब्धता पर पड़ सकता है! इसलिए सरकार चाहती है कि गैस की सप्लाई संतुलित रहे और सभी उपभोक्ताओं तक समय पर सिलेंडर पहुंच सके!
Gas Cylinder Booking : उपभोगताओं पर क्या असर पड़ेगा
Gas Cylinder Booking : इस नियम का सीधा असर अब उपभोगताओं की जेब पर पड़ेगा यदि अब किसी घर में गैस जल्दी खत्म हो जाती है, तो उन्हें अगली बुकिंग के लिए पूरे 25 दिन का इंतजार करना पड़ेगा! इसलिए अब लोगों को गैस का इस्तेमाल संभलकर करना होगा ताकि बीच में परेशानी ना हो! पहले लोग कम समय में ही दोबारा बुकिंग कर लेते थे लेकिन अब यह संभव नहीं होगा! ऐसे में लोगों को अब गैस का इस्तेमाल सोच समझ कर करना होगा ताकि सिलेंडर लंबे समय तक चल सके!
Gas Cylinder Booking में बड़ा परिवर्तन
सरकार द्वारा गैस कंपनियों को निर्देश
सरकार ने गैस तेल कंपनियों को निर्देश दिया हैं की एलपीजी की सप्लाई को लगातार बनाये रखे ! साथ ही यह भी कहा है कि किसी भी क्षेत्र में गैस की आपूर्ति न होने दी जाए और उपभोक्ताओं तक निर्धारित समय पर सिलेंडर पंहुचाया जा सके! इस विषय पर पेट्रोलियम मंत्रालय का भी कहना है कि, किसी भी इलाके में गैस की कमी नहीं होनी चाहिए और उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिलना आवश्यक है! इसलिए गैस कंपनियों को वितरण व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है! सरकार का मानना है कि अगर गैस कंपनियां सही तरीके से सप्लाई और वितरण व्यवस्था संभालती है, तो नए नियमों के बावजूद उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी!
क्या हैं इसपर लोगो की प्रतिक्रियाए?
इस फैसले के बाद लोगों की अलग अलग प्रतिक्रियाए सामने आ रही हैं! कुछ लोग इसे सही कदम मान रहे हैं वहीं कुछ लोगों का कहना है कि 25 दिन का इंतजार थोड़ा ज्यादा हैं और इससे आम परिवारों को परेशानी हो सकती है ! सोशल मीडिया पर स्पेशली को लेकर चर्चा तेज हो गई! लोगों का कहना है कि यदि किसी के घर मेहमान आ जाए या किसी कारण से गैस जल्दी खत्म हो जाती है उन्हें अगला सिलेंडर लेने में परेशानी हो सकती! कुल मिलाकर, इस फैसले पर लोगों की राय बटी हुई नजर आ रही है!
Gas Cylinder Booking : रिपोर्ट्स के मुताबिक,कई जगहों पर तेल कंपनियों ने पहले ही बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतर लागू करना शुरू कर दिया है!अलग -अलग क्षेत्रों में नियम लागू होने की स्तिथि थोड़ी अलग हो सकती हैं!क्योंकि गैस वितरण का काम विभिन्न कंपनियों और स्थानीय एजेंसियों के द्वारा किया जाता हैं!
सरकार का कहना है कि इस नियम को क्रमबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा! ताकि गैस सप्लाई और वितरण प्रणाली पर किसी तरह का दवाब न पड़े! अब देखना यह हैं की इस नियम के पूरी तरह से लागू होने के बाद गैस वितरण में कितना सुधार आता है और आम लोगो को इससे कितनी सुविधाएं मिलती हैं!