नोएडा और गौतमबुद्धनगर में Mobile Phone Snatching Noida की घटनाएं पिछले कुछ समय से आम लोगों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई थीं। राहगीरों से मोबाइल और चेन छीनने वाले अपराधियों के खिलाफ थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
Mobile Phone Snatching Noida की घटनाएं कैसे होती थीं?
अभियुक्त मोटरसाइकिल पर एनसीआर क्षेत्र में घूम-घूमकर रास्ते में आने-जाने वाले लोगों से चेन और मोबाइल फोन छीन लेते थे। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि पिछले दो-तीन महीने में उन्होंने सेक्टर 113 नोएडा समेत कई इलाकों में चेन और मोबाइल फोन छीने थे। लूटे गए सामान को सस्ते दामों में बेचकर पैसे आपस में बांट लेते थे और उसी पैसे से मौज-मस्ती करते थे।
View this post on Instagram
थाना एक्सप्रेसवे पुलिस की कार्रवाई
दिनांक 09 सितंबर 2026 को थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने सेक्टर 168 नोएडा से Mobile Phone Snatching Noida में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम हैं:
- सुमित पुत्र कृपाल सिंह
निवासी: ग्राम सतरोही, थाना सहावर, जिला कासगंज (उ.प्र.)
वर्तमान पता: एफ-ब्लॉक, जे.जे. कॉलोनी वजीरपुर, थाना भरतनगर, दिल्ली
उम्र: 23 वर्ष
- सुमित वाल्मीकि पुत्र नेकराम मनोज वाल्मीकि
निवासी: ग्राम मेहोना, थाना उझानी, जिला बदायूं
वर्तमान पता: गली नंबर 21, किराए का मकान, ग्राम शाहपुर, सेक्टर 128, थाना सेक्टर 126 नोएडा
उम्र: 19 वर्ष

बरामदगी का विवरण
पुलिस को दोनों आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद हुआ:


