देश भर के मेडिकल aspirants के लिए ये दिन बेहद मुश्किल भरे रहे हैं। NEET paper leak की खबर ने एक बार फिर पूरे सिस्टम को हिला दिया है। NTA ने 12 मई 2026 को NEET-UG 2026 परीक्षा को आधिकारिक रूप से रद्द कर दिया है। लाखों छात्र-छात्राओं की मेहनत पर पानी फिर गया है, लेकिन पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ये फैसला लिया गया।
NEET Paper Leak 2026
3 मई 2026 को आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा में NEET paper leak के आरोप लगे। राजस्थान पुलिस की Special Operations Group (SOG) की जांच में एक “Guess Paper” (लगभग 410 सवालों वाला डॉक्यूमेंट) सामने आया, जो व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए छात्रों तक पहुंचाया गया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गेस पेपर में से 120-140 सवाल असली पेपर में मिले (खासकर केमिस्ट्री सेक्शन में बहुत ज्यादा मैच)। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कुल 600 मार्क्स तक के सवाल प्रभावित हो सकते हैं। यह गेस पेपर सिकर और अन्य कोचिंग हब्स में घूम रहा था।
View this post on Instagram

