Military Engineer Services (MES) के 104वें स्थापना दिवस पर मोहित दुबे, आईडीएसई को प्रतिष्ठित ‘सुदेश धीमान ट्रॉफी’ से सम्मानित किया गया | AVS POST | AVS POST
Military Engineer Services (MES) के 104वें स्थापना दिवस पर मोहित दुबे, आईडीएसई को प्रतिष्ठित ‘सुदेश धीमान ट्रॉफी’ से सम्मानित किया गया
Military Engineer Services (एमईएस) के 104वें स्थापना दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में श्री मोहित दुबे, आईडीएसई को प्रतिष्ठित ‘सुदेश धीमान ट्रॉफी’ से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल […]
Nimmi Chaudhary
प्रकाशित: मंगलवार, 29 सितंबर 2026 | 12:01 PM
पठन समय: 2 मिनट
शेयर करें:
Military Engineer Services (एमईएस) के 104वें स्थापना दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में श्री मोहित दुबे, आईडीएसई को प्रतिष्ठित ‘सुदेश धीमान ट्रॉफी’ से सम्मानित किया गया।
यह प्रतिष्ठित पुरस्कार वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल विकास रोहिल्ला, एवीएसएम, एसएम, इंजीनियर-इन-चीफ भी उपस्थित रहे।
Military Engineer Services (MES) के 104वें स्थापना दिवस पर मोहित दुबे, आईडीएसई को प्रतिष्ठित ‘सुदेश धीमान ट्रॉफी’ से सम्मानित किया गया
‘सुदेश धीमान ट्रॉफी’ एमईएस के प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है। यह पुरस्कार विगत एक वर्ष के दौरान प्रकाशित तकनीकी शोध-पत्रों में सर्वश्रेष्ठ तकनीकी शोध-पत्र प्रस्तुत करने वाले अधिकारी को प्रदान किया जाता है। श्री मोहित दुबे को यह सम्मान उनके तकनीकी शोध-पत्र “भारत में निर्माण कानून के क्षेत्र में विधायी आवश्यकताएँ” के लिए प्रदान किया गया।
श्री मोहित दुबे 2012 बैच के भारतीय रक्षा अभियंता सेवा (IDSE) के अधिकारी हैं। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), कानपुर से शिक्षा प्राप्त की है। मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज में शामिल होने से पूर्व उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका में तीन वर्षों से अधिक समय तक स्ट्रक्चरल इंजीनियर के रूप में कार्य किया।
श्री दुबे का यह सम्मान निर्माण कानून के क्षेत्र में विधायी एवं कानूनी आवश्यकताओं पर उनके तकनीकी एवं शोधपरक योगदान को रेखांकित करता है। यह उपलब्धि एमईएस में तकनीकी उत्कृष्टता, पेशेवर दक्षता तथा अनुसंधान एवं ज्ञान आधारित योगदान को दिए जाने वाले महत्व को भी दर्शाती है।
CJP Protest Delhi : राजधानी दिल्ली में CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख्त कर दिया गया है। प्रशासन ने संभावित भीड़, यातायात बाधा और कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए राजधानी के कई हिस्सों में व्यापक एहतियाती कदम उठाए हैं। दिल्ली में 20 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की […]
Indian Women Athletes : एशियन गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन,आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के दसवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने कई स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश की। 29 सितंबर को एथलेटिक्स, शूटिंग, बॉक्सिंग, तीरंदाजी, कुराश, वॉलीबॉल, सेलिंग, सर्फिंग, टेनिस, स्क्वैश, कैनो स्लैलम, स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग और साइकिलिंग जैसे खेलों में भारत की उम्मीदें […]
LPU Student Protest : LPU में छात्रा से रेप की अफवाह के बाद भड़का प्रदर्शन, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप की अफवाह फैलने के बाद शनिवार से शुरू हुआ LPU Student Protest लगातार उग्र होता जा रहा है। कैंपस में तनावपूर्ण माहौल के बीच छात्रों और पुलिस के बीच झड़प की भी खबर […]
Aaj ka Mausam : कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट, देश के कई हिस्सों में मानसून का असर एक बार फिर तेज हो गया है। Aaj ka Mausam कई राज्यों के लिए चुनौती लेकर आया है, जहां भारी बारिश, जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति ने जनजीवन को प्रभावित किया है। […]
Nimmi Chaudhary
26 सितंबर 20266 मिनट
ताजा खबर
Delhi Police ने बताया : अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका अभी भी हिरासत में, एहतियातन कार्रवाई जारी