बिहार के बांका जिले के Primary School Garniya में देशभक्ति के रंग में मना स्वतंत्रता दिवस, 80 Questions Quiz Competition रही खास
80 Questions Quiz Competition : बांका, बिहार। बिहार के बांका जिले के Primary School Garniya, गांधी नगर के प्रांगण में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। सुबह से ही विद्यालय परिसर में अलग ही माहौल नजर आया। हाथों में तिरंगा लिए बच्चे, देशभक्ति के गीत […]
Nimmi Chaudhary
प्रकाशित: रविवार, 16 अगस्त 2026 | 3:17 PM
पठन समय: 8 मिनट
शेयर करें:
80 Questions Quiz Competition : बांका, बिहार। बिहार के बांका जिले के Primary School Garniya, गांधी नगर के प्रांगण में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। सुबह से ही विद्यालय परिसर में अलग ही माहौल नजर आया। हाथों में तिरंगा लिए बच्चे, देशभक्ति के गीत और कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे अभिभावक व ग्रामीणों की मौजूदगी ने पूरे परिसर को उत्सव में बदल दिया।
कार्यक्रम में खास तौर पर दिल्ली से पहुंचे Feel The Change Foundation के Secretary J.P. Mandal मौजूद रहे। जेपी मंडल ने बच्चों के बीच समय बिताया और पूरे कार्यक्रम में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व, शिक्षा और बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर अपनी बात रखी।
बिहार के बांका जिले के Primary School Garniya में देशभक्ति के रंग में मना स्वतंत्रता दिवस, 80 Questions Quiz Competition रही खास
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत के बाद ध्वजारोहण से हुई। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अतिथियों, अभिभावकों, ग्रामीणों और विद्यालय शिक्षा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान के दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के माहौल में डूबा नजर आया।
विद्यालय के प्रधान श्री खगेश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने आजादी के संघर्ष और देश के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारियों की चर्चा करते हुए बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही आने वाले समय में देश की दिशा तय करेंगे, इसलिए शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार और अनुशासन भी जरूरी हैं।
इसके बाद छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविताएं और भाषण प्रस्तुत किए। इसके साथ ही लघु नाटक और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। छोटे-छोटे बच्चों की प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद अभिभावकों और ग्रामीणों को खूब प्रभावित किया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया।
बिहार के बांका जिले के Primary School Garniya में देशभक्ति के रंग में मना स्वतंत्रता दिवस, 80 Questions Quiz Competition रही खास
80वें स्वतंत्रता दिवस पर 80 Questions Quiz Competition
कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित 80 Questions Quiz Competition रही। प्रतियोगिता में बच्चों से कुल 80 प्रश्न पूछे गए और खास बात यह रही कि हर सही उत्तर देने वाले विद्यार्थी को पुरस्कार दिया गया।
इससे बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक के बाद एक सवालों के जवाब देने के लिए बच्चे उत्सुक नजर आए। स्वतंत्रता आंदोलन, देश के इतिहास, राष्ट्रीय प्रतीकों और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवालों के जरिए बच्चों ने अपने ज्ञान को परखा।
इस पहल ने समारोह को सामान्य स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से अलग बना दिया। बच्चों के लिए यह केवल पुरस्कार जीतने की प्रतियोगिता नहीं थी, बल्कि देश के बारे में जानने और अपने ज्ञान को परखने का मौका भी था।
बिहार के बांका जिले के Primary School Garniya में देशभक्ति के रंग में मना स्वतंत्रता दिवस, 80 Questions Quiz Competition रही खास
J.P. Mandal ने बच्चों से कहा- शिक्षा ही आगे बढ़ने का रास्ता
Feel The Change Foundation के Secretary J.P. Mandal, जो विशेष रूप से दिल्ली से कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, ने बच्चों से बातचीत करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गांव के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ इस बात की है कि उन्हें सही माहौल, प्रोत्साहन और आगे बढ़ने का अवसर मिले।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल झंडा फहराने और कार्यक्रम करने का दिन नहीं है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि देश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी अब नई पीढ़ी के कंधों पर है। बच्चों को अच्छी तरह पढ़ना चाहिए, अनुशासन में रहना चाहिए और आगे चलकर अपने परिवार, गांव और देश का नाम रोशन करना चाहिए।
J.P. Mandal ने बच्चों की प्रस्तुतियों और 80 Questions Quiz Competition में उनकी भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के अंदर आत्मविश्वास पैदा करते हैं और उन्हें देश के इतिहास व राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ते हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार को भी सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
बिहार के बांका जिले के Primary School Garniya में देशभक्ति के रंग में मना स्वतंत्रता दिवस, 80 Questions Quiz Competition रही खास
Primary School Garniya : वार्ड पार्षद सहित कई लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में वार्ड नंबर 2 की वार्ड पार्षद श्रीमती चंपा देवी भी मौजूद रहीं। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की और कहा कि विद्यालय में इस तरह के आयोजन बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ देश और समाज से जोड़ने का काम करते हैं।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक श्री श्याम प्रसाद मंडल, श्री नरेश मंडल और श्री निरंजन जी सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की।
विद्यालय की शिक्षिकाओं अमिता कुमारी और नीतू कुमारी, शिक्षक संजीव कुमार सिंह तथा विद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विद्यालय शिक्षा समिति से जुड़ी श्रीमती देवी, बेबी देवी, प्रीति देवी, रेणु देवी और मनी देवी सहित अन्य सदस्यों की भी कार्यक्रम में मौजूदगी रही।
Bihar Class 10 girl molestation मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। जमुई के मदवा हिल पर हुई घटना, वायरल वीडियो और गिरफ्तारियों की पूरी डिटेल यहां पढ़ें। बिहार कक्षा 10 लड़की उत्पीड़न : क्या हुआ था? बिहार के जमुई जिले में Bihar Class 10 girl molestation का मामला इन […]
बिहार के बांका जिले के Primary School Garniya में देशभक्ति के रंग में मना स्वतंत्रता दिवस, 80 Questions Quiz Competition रही खासबिहार के बांका जिले के Primary School Garniya में देशभक्ति के रंग में मना स्वतंत्रता दिवस, 80 Questions Quiz Competition रही खास
बच्चों के बीच बांटी गई मिठाई, प्रतिभागियों को मिला पुरस्कार
कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं और उपस्थित लोगों के बीच राष्ट्रीय मिठाई का वितरण किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार मिलने के बाद बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी।
कार्यक्रम में शोभा कुमारी, माहोरशु, छमिया, छोटू, तनु, कृष्णमूर्ति, सोनाक्षी, अनुराधा, राधा, सिंपल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ तिरंगा लहराया और देशभक्ति के गीतों पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। अभिभावकों और ग्रामीणों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
बिहार के बांका जिले के Primary School Garniya में देशभक्ति के रंग में मना स्वतंत्रता दिवस, 80 Questions Quiz Competition रही खास
राष्ट्रगान के साथ हुआ समारोह का समापन
पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में देशप्रेम, एकता, अनुशासन, सहयोग और राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
समारोह के अंत में देश की एकता, अखंडता, शांति और समृद्धि की कामना की गई। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन हुआ।
बिहार के बांका जिले के प्राथमिक विद्यालय गरनिया का यह आयोजन इस मायने में भी खास रहा कि इसमें बच्चों को सिर्फ मंच पर प्रस्तुति देने का मौका नहीं मिला, बल्कि 80वें स्वतंत्रता दिवस को 80 Questions Quiz Competition से जोड़कर उन्हें देश के इतिहास और सामान्य ज्ञान से भी जोड़ा गया। विद्यालय के बच्चों, शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों की भागीदारी ने पूरे समारोह को यादगार बना दिया।
Prashant Kishor jobs announcement : बिहार की राजनीति में एक बार फिर प्रशांत किशोर सुर्खियों में हैं। बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा को हराकर विधायक बने प्रशांत किशोर ने इस बार युवाओं के रोजगार को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है कि वह 10 हजार युवाओं को नौकरी दिलाने की व्यवस्था करेंगे। उनके इस […]
Bihar Bankipur by-election results : बिहार के ताजा चुनाव परिणामों ने पटना की राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है। जिस सीट को लंबे समय से कायस्थ समुदाय के राजनीतिक प्रभाव का प्रतीक माना जाता रहा, वहां अब प्रतिनिधित्व की तस्वीर बदल गई है। नितिन नवीन चुनाव परिणाम के संदर्भ में सबसे अहम सवाल […]
बिहार की चर्चित Bankipur by-election results की मतगणना में शुरुआती रुझानों ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटों की गिनती में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। 8वें राउंड के बाद वे 4556 वोटों से आगे चल रहे हैं, जिससे मुकाबला और भी […]
Nimmi Chaudhary
3 अगस्त 20265 मिनट
ताजा खबर
Delhi Police ने बताया : अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका अभी भी हिरासत में, एहतियातन कार्रवाई जारी