Smriti Mandhana-Palash Muchhal controversy : भारतीय महिला क्रिकेट की सुपरस्टार स्मृति मंधाना की पर्सनल जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। 23 नवंबर को होने वाली उनकी शादी को लेकर जो उत्साह था, वो अब चीटींग के आरोपों और वायरल चैट स्क्रीनशॉट्स से बदल गया है। स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की खराब तबीयत (हार्ट अटैक) के कारण शादी पोस्टपोन होने की खबर तो ऑफिसियल थी, लेकिन अब सोशल मीडिया पर पलाश मुच्छल पर किसी और महिला के साथ फ्लर्टी चैट्स का आरोप लग रहा है। क्या ये शादी का अंत है, या सिर्फ अफवाहें? आइए, इस पूरे मामले को समझते हैं।
Smriti Mandhana-Palash Muchhal controversy : टाइमलाइन
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल का रिश्ता करीब 6 साल पुराना बताया जाता है। पलाश एक म्यूजिक कंपोजर और फिल्ममेकर हैं, जबकि स्मृति क्रिकेट के मैदान पर अपनी शानदार बल्लेबाजी से लाखों दिलों की धड़कन हैं। शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं, और सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस उत्साहित थे। लेकिन 23 नवंबर को अचानक खबर आई कि स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ ख़राब हो गयी है, जिसके चलते शादी को कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया।
फिर क्या हुआ? अगले ही दिन, इंस्टाग्राम पर एक महिला ने पलाश के साथ अपनी कथित चैट्स के स्क्रीनशॉट शेयर कर दिए। ये चैट्स मई 2025 की बताई जा रही हैं, जिसमें पलाश उन्हें मिलने, स्विमिंग करने और यहां तक कि किस करने जैसे मैसेज भेजते नजर आ रहे हैं। जब महिला ने पूछा कि क्या पलाश स्मृति से प्यार करते हैं, तो जवाब टालते दिखे। ये स्क्रीनशॉट्स रेडिट, इंस्टाग्राम और X पर तेजी से वायरल हो गए।

कौन हैं वो महिला? मैरी डी’कोस्टा का एंगल
Smriti Mandhana-Palash Muchhal Controversy : वायरल स्क्रीनशॉट्स में नाम आया है मैरी डी’कोस्टा का, जो शादी की तैयारियों में कोरियोग्राफर के तौर पर जुड़ी हुई थीं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैरी ने खुद ये चैट्स शेयर किए, जो शादी की खबर आने के तुरंत बाद वायरल हो गए। X पर एक यूजर ने लिखा, “यहीं है वो जिसके लिए पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना को धोखा दिया?”
हालांकि, मैरी का कोई ऑफिसियल बयान नहीं आया है। कुछ पोस्ट्स में दावा किया गया कि ये चैट्स पुराने हैं और शादी टूटने का असली कारण स्मृति के पिता की तबीयत ही है। लेकिन सवाल ये उठता है: स्मृति ने अपनी इंस्टाग्राम से इंगेजमेंट और शादी से जुड़े सभी पोस्ट क्यों डिलीट कर दिए?
पलाश का पक्ष : अस्पताल में भर्ती या दिखावा?
Smriti Mandhana-Palash Muchhal Controversy : विवाद के बीच पलाश मुच्छल को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया बताया जा रहा है। लेकिन X पर कई यूजर्स का कहना है कि ये सिर्फ एक नाटक था, ताकि शादी से बच सकें। एक पोस्ट में लिखा गया, “पलाश मुच्छल का अस्पताल में भर्ती होना सिर्फ़ एक दिखावा था!”
पलाश ने सोशल मीडिया पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। न ही स्मृति या उनके परिवार ने चैट्स पर कोई कमेंट किया। स्मृति के परिवार ने सिर्फ पिता की तबीयत का हवाला देकर शादी पोस्टपोन करने की बात कही।
सोशल मीडिया पर तूफान : फैंस स्मृति के साथ
Smriti Mandhana-Palash Muchhal Controversy : ये विवाद X पर ट्रेंड कर रहा है। हजारों यूजर्स स्मृति के समर्थन में उतर आए हैं। लोग पलाश को “धोखेबाज” और “लल्लू लाल” जैसे नामों से पुकार रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “पलाश मुच्छल अब भारत का नंबर 1 पब्लिक एनीमी बन गया है। पूरा देश स्मृति के साथ है।”



