Yogi govt
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi Adityanath)
Yogi govt मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi Adityanath) दीपोत्सव 2024 त्रेता युग का अनुभव कराएंगे संस्कृति विभाग के मंच – श्रीरामलला के विराजमान होने के बाद पहले दीपोत्सव को लेकर तैयारियां तेज – पहले से अधिक भव्य और अद्वितीय होने जा रहा अयोध्या का दीपोत्सव – दीपोत्सव के लिए 10 बड़े सांस्कृतिक मंचों का किया जा […]

Yogi govt
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi Adityanath)
दीपोत्सव 2024
त्रेता युग का अनुभव कराएंगे संस्कृति विभाग के मंच
– श्रीरामलला के विराजमान होने के बाद पहले दीपोत्सव को लेकर तैयारियां तेज
– पहले से अधिक भव्य और अद्वितीय होने जा रहा अयोध्या का दीपोत्सव
– दीपोत्सव के लिए 10 बड़े सांस्कृतिक मंचों का किया जा रहा निर्माण
अयोध्या, 21 अक्टूबर: दीपोत्सव 2024 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और रामनगरी अयोध्या में भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। इस वर्ष, दीपोत्सव का आठवां संस्करण पहले से भी अधिक भव्य और अद्वितीय होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi govt) योगी सरकार के नेतृत्व में अयोध्या को त्रेता युग के स्वरूप में ढालने का प्रयास जारी है, जिससे भगवान श्रीराम के समय की पवित्रता और आध्यात्मिकता का अनुभव कराया जा सके। राम की पैड़ी, जहां लाखों दीप जलाए जाएंगे, को विस्तार देने का काम चल रहा है और नगर को पूरी तरह से सजाया और संवारा जा रहा है।
Yogi govt: संस्कृति विभाग द्वारा दीपोत्सव के लिए 10 बड़े सांस्कृतिक मंचों का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें तीन बड़े और सात छोटे मंच शामिल हैं। इन मंचों पर आधुनिक तकनीक के सहारे त्रेता युग की झलकियों को प्रदर्शित किया जाएगा। रामकथा पार्क में एक विशाल प्रदर्शनी का आयोजन होगा, जो रामायण के विभिन्न प्रसंगों को आधुनिक तकनीकी माध्यमों से जीवंत करेगी। इस प्रदर्शनी में श्रद्धालु त्रेता युग का अनुभव कर सकेंगे और रामायण के महत्वपूर्ण पलों को करीब से देख पाएंगे।

दीपोत्सव के भव्य आयोजन के लिए अयोध्या नगर निगम और संस्कृति विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। नगर निगम शहर की साफ-सफाई और पेंटिंग का कार्य कर रहा है, जबकि संस्कृति विभाग मठों, मंदिरों और धार्मिक स्थलों को सजाने-संवारने में जुटा हुआ है। मठ-मंदिरों की सजावट के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक और भव्य वातावरण का अनुभव हो।
इस वर्ष, दीपोत्सव से पहले अयोध्या को राजधानी लखनऊ से जोड़ने वाले गोरखपुर-लखनऊ रोड को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। इस मार्ग पर रामायण से जुड़े प्रसंगों की जीवंत झलकियां प्रस्तुत की जाएंगी। मार्ग के दोनों ओर रामायण के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को चित्रित करने की योजना बनाई गई है, जिससे दीपोत्सव की पवित्रता और महत्ता को बढ़ाया जा सके।
दीपोत्सव 2024 के कार्यक्रम 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान अयोध्या के प्रमुख स्थलों पर दीपों की जगमगाहट के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम होगी। मुख्य आयोजन स्थल राम की पैड़ी को भव्य रूप से सजाया जाएगा और यहां लाखों दीप जलाए जाएंगे।
UncategorizedCJP Protest Delhi : राजधानी दिल्ली में CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख्त कर दिया गया है। प्रशासन ने संभावित भीड़, यातायात बाधा और कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए राजधानी के कई हिस्सों में व्यापक एहतियाती कदम उठाए हैं। दिल्ली में 20 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की […]

संस्कृति विभाग ने पूरे शहर में 10 सांस्कृतिक मंच बनाने की योजना बनाई है, जिनमें प्रमुख स्थान निम्नलिखित हैं:
रामकथा पार्क: यहां आधुनिक तकनीकी आधारित प्रदर्शनी का आयोजन होगा।
गुप्तार घाट: यहां बड़े सांस्कृतिक मंच का निर्माण किया जाएगा।
बड़ी देवकाली: यहां भी एक प्रमुख मंच बनेगा।
नया घाट: यहां दीपोत्सव के दौरान सबसे बड़ा मंच होगा।
रामघाट: सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन।
बिड़ला धर्मशाला, भरतकुंड, तुलसी उद्यान, भजन संध्या स्थल, नाका हनुमानगढ़ी, बस अड्डा बाईपास, और धर्मपथ में भी छोटे-छोटे मंच बनाए जाएंगे।
Also Read This: Maha Kumbh 2025: Yogi govt plans state-of-the-art sleeping pods for devotees
दीपोत्सव 2024 का आयोजन भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद पहली बार हो रहा है, जिससे इस पर्व की महत्ता और भी बढ़ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi govt) योगी सरकार के नेतृत्व में अयोध्या को त्रेता युग के स्वरूप में ढालने का प्रयास हो रहा है। रामनगरी को सजाने और संवारने का काम दिन-रात जारी है, ताकि इस आयोजन को अद्वितीय और यादगार बनाया जा सके।
Indian Women Athletes : एशियन गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन,आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के दसवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने कई स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश की। 29 सितंबर को एथलेटिक्स, शूटिंग, बॉक्सिंग, तीरंदाजी, कुराश, वॉलीबॉल, सेलिंग, सर्फिंग, टेनिस, स्क्वैश, कैनो स्लैलम, स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग और साइकिलिंग जैसे खेलों में भारत की उम्मीदें […]
मुख्य समाचारMilitary Engineer Services (एमईएस) के 104वें स्थापना दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में श्री मोहित दुबे, आईडीएसई को प्रतिष्ठित ‘सुदेश धीमान ट्रॉफी’ से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल […]
मुख्य समाचारLPU Student Protest : LPU में छात्रा से रेप की अफवाह के बाद भड़का प्रदर्शन, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप की अफवाह फैलने के बाद शनिवार से शुरू हुआ LPU Student Protest लगातार उग्र होता जा रहा है। कैंपस में तनावपूर्ण माहौल के बीच छात्रों और पुलिस के बीच झड़प की भी खबर […]