BMC election results 2026 : मुंबई की बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के चुनाव रिजल्ट ने महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया है। 227 वार्डों वाली इस एशिया की सबसे अमीर नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना वाली महायुति गठबंधन ने बहुमत हासिल कर लिया है। शुरुआती रुझानों और घोषित परिणामों के अनुसार, महायुति ने बहुमत के आंकड़े (114) को पार कर लिया है, जबकि उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) और राज ठाकरे की एमएनएस का गठबंधन पीछे रह गया।
यह जीत ठाकरे परिवार के तीन दशक पुराने BMC पर वर्चस्व को समाप्त करने वाली साबित हुई है।






