CM Yogi ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
माननीय CM Yogi गुरुवार को जीपीओ पार्क, लखनऊ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए। लखनऊ, 30 जनवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जीपीओ स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बच्चों ने बापू की पुण्यतिथि […]
Nimmi Chaudhary
प्रकाशित: गुरुवार, 30 जनवरी 2025 | 4:19 PM
पठन समय: 2 मिनट
शेयर करें:
माननीय CM Yogi गुरुवार को जीपीओ पार्क, लखनऊ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए।
लखनऊ, 30 जनवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जीपीओ स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बच्चों ने बापू की पुण्यतिथि पर स्वरांजलि दी। सीएम योगी भी बच्चों के साथ स्वरांजलि में हिस्सा लिया।
बापू’ की शिक्षाएं और उनका त्यागमय जीवन विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त करते हैं- CM Yogi
इसी के साथ ही उन्होंने महात्मा गांधी को याद करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा “स्वाधीनता आंदोलन के महानायक, ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन! श्रद्धेय ‘बापू’ की शिक्षाएं और उनका त्यागमय जीवन विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त करते हैं। आइए, ‘बापू’ के दिखाए सत्य, अहिंसा व स्वदेशी के मार्ग पर चलकर हम सभी ‘नए भारत-विकसित भारत’ के निर्माण हेतु संकल्पित हों।“
Jeetendra Mishra Ram Mandir first CEO : राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, जितेंद्र मिश्र को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए ट्रस्ट ने रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को अपना पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी […]
CM Yogi ने बच्चों के साथ स्वारांजलि में हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों ‘रघुपति राघव राजाराम…’, वैष्णव जन तो तेने कहिये जे पीड़ परायी जाणे रे…’ जैसे गीतों को मधुर स्वर में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के बाद सीएम योगी ने बच्चों के साथ फोटो भी खिंचाई। इस दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा, राजेश्वर सिंह, अमरेश कुमार, विधान परिषद सदस्य लाल जी प्रसाद निर्मल आदि गणमान्य लोगों ने भी बापू को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की है
उत्तर प्रदेश में Har Ghar Tiranga Abhiyan की शुरुआत राजधानी लखनऊ से हुई । चुनावी तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में देशभक्ति का माहौल मजबूत करने के उद्देश्य से इस अभियान को बड़े स्तर पर आगे बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शुरू होने वाली यह तिरंगा यात्रा 15 अगस्त तक चलेगी […]
Ram Mandir Chadhava Chori : अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट से जुड़े चढ़ावा चोरी मामले में अब जांच को नई दिशा मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की पारदर्शी, निष्पक्ष और तेज जांच सुनिश्चित करने के लिए नई विशेष जांच टीम (SIT) गठित करने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने साफ कहा है […]
UP Vidhanmandal Third Session3 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इस सत्र को कई अहम विधायी और प्रशासनिक प्रस्तावों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार इस दौरान अनुपूरक बजट, अध्यादेशों के स्थान पर लाए जाने वाले विधेयक और अन्य जरूरी कार्य सदन के पटल पर रखेगी। इसके साथ ही संभल हिंसा […]
Nimmi Chaudhary
22 जुलाई 20266 मिनट
बिहार
Bankipur Exit Poll Result : प्रशांत किशोर नंबर वन, BJP और RJD में कौन है सेकंड?