Maharishi University Media Fest: महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी, नोएडा के मीडिया विभाग, द्वारा आयोजित महर्षि मीडिया एकेडमिक फेस्ट exPRESSion – 2024 का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। समापन समारोह में पत्रकारिता एवं जनसंचार जगत के प्रोफेसर (डॉ.) संजय सिंह बघेल और प्रिया सिंह ने शिरकत कर विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया।
Maharishi University Media Fest: ज्ञान, सूचना तकनीक और संचार कौशल पर विशेष जोर
कार्यक्रम में मीडिया के अन्य संस्थानों से आए विषय विशेषज्ञों विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के लगभग 100 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। समारोह की शुरुआत गुरु पूजा से हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संजय सिंह बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सभी विद्यार्थियों को चार मुख्य बातें नॉलेज, सूचना तकनीक, ज्ञान और संचार कौशल जरूर याद रखनी चाहिए तभी आपका आगे मार्ग सरल होगा।

Maharishi University Media Fest: अतिथियों का सम्मान, विशेष सत्र और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम
कार्यक्रम के दौरान डॉ. अवकाश मिश्रा, डीन – महर्षि स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग एन्ड टेक्नालॉजी और डॉ. शम्भू शरण गुप्ता, विभागाध्यक्ष, मीडिया विभाग द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर (डॉ.) संजय सिंह बघेल और गेस्ट ऑफ़ हॉनर प्रिय सिंह, वरिष्ठ न्यूज़ एंकर को स्मृति चिह्न, शॉल और तुलसी पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ़ हॉनर प्रिया सिंह ने कहा कि न्यूज़ एंकरिंग के समय हमें अपने फैक्ट चेक और फाइव सेंसेस हमेशा सक्रीय रखने की आवश्यकता होती है।

कार्यक्रम में डॉ. विवेक कुमार और श्री प्रसून नारायण, दोनों बाह्य विषय विशेषज्ञों ने भी फिल्म और थियेटर से जुड़े अपने विचार रखें।







