Gorakhpur Mahotsav 2026 : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में चल रहे बहुचर्चित गोरखपुर महोत्सव के दूसरे दिन कुछ ऐसा हुआ जो सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय चर्चाओं तक छा गया। भोजपुरी सिनेमा के पावरहाउस पवन सिंह का लाइव शो देखने के लिए जुटी भीड़ इतनी उतावली हो गई कि मामला लाठीचार्ज तक पहुंच गया।
चंपा देवी पार्क में आयोजित इस महोत्सव में रविवार की रात पवन सिंह का कार्यक्रम था। मंच पर उनके साथ भोजपुरी के एक और बड़े नाम, अभिनेता-सांसद रवि किशन भी मौजूद थे। पवन सिंह ने जैसे ही अपने सुपरहिट गानों की बौछार शुरू की, दर्शकों का जोश हद पार कर गया। इसी बीच उन्होंने मंच पर अपना जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया और केक काटा। यह दृश्य देखकर प्रशंसकों में और उत्साह भर गया।






