National Testing Agency (NTA) ने 20 मार्च को JEE Main 2025 सेशन 2 के लिए शहर सूचना स्लिप जारी कर दी है। Joint Entrance Examination (JEE) मेन 2025 सत्र 2 में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपनी अलॉटेड परीक्षा शहर की जानकारी official वेबसाइट पर देख सकते हैं।
JEE Main 2025 सेशन 2 परीक्षा डेट और समय-सारणी
ऑफिसियल कार्यक्रम के अनुसार, JEE Main सत्र 2 परीक्षाएं 2, 3, 4, 7, 8 और 9 अप्रैल को आयोजित की जाएंगी।
BE /Btech परीक्षा:
परीक्षा 2, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल को आयोजित होगी, जिसमें पहले चार दिनों में दो शिफ्ट होंगी:
- पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे – दोपहर 12 बजे
- दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे – शाम 6 बजे
8 अप्रैल को परीक्षा केवल दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक एक ही शिफ्ट में होगी।
B Arch (पेपर 2A):
- 9 अप्रैल को सुबह 9 बजे – दोपहर 12 बजे तक।
B.Arch और B.Planning (पेपर 2A और 2B):
- 9 अप्रैल को सुबह 9 बजे – दोपहर 12:30 बजे तक।

JEE Main 2025 सत्र 2 शहर सूचना स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्न स्टेप्स का पालन करके अपनी परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं:
- ऑफिसियल JEE Main वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “JEE Mains 2025 Session 2 City Intimation Slip” के लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक लॉगिन इनफार्मेशन दर्ज करें और सबमिट करें।
- स्क्रीन पर शहर सूचना स्लिप दिख जाएगी।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट लें।
यदि शहर स्लिप डाउनलोड करने में कोई समस्या हो तो उम्मीदवार jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।


