जनपद में सकुशल संपन्न हुआ लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 का मतदान।
13-गौतम बुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में हुआ 53.30 प्रतिशत मतदान।
जनपद में सकुशल संपन्न हुआ लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 का मतदान। 13-गौतम बुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में हुआ 53.30 प्रतिशत मतदान। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पत्नी संग अपने मताधिकार का किया प्रयोग। लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता कराई दर्ज। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारियों […]

जनपद में सकुशल संपन्न हुआ लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 का मतदान।
13-गौतम बुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में हुआ 53.30 प्रतिशत मतदान।
जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पत्नी संग अपने मताधिकार का किया प्रयोग।
लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता कराई दर्ज।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की की सराहना।
Loksabha Election 2024:भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत आज जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में मतदान सकुशल संपन्न हुआ। 13-गौतम बुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में कुल 53.30 प्रतिशत मतदान हुआ।
लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर मतदाताओं में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला। मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का बढ़-चढ़कर प्रयोग किया। साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पत्नी संग कैंब्रिज पब्लिक स्कूल सेक्टर-27 नोएडा में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर अन्य मतदाताओं को भी राष्ट्रीय हित में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

Loksabha Election 2024:लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जनपद में मतदाताओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए 1852 बूथ बनाए गए थे, जिनमें मतदाताओं की सुविधा हेतु भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ रखी गई। साथ ही सभी बूथों पर सीसीटीवी, वीडियोग्राफी एवं वेबकास्टिंग की भी व्यवस्था की गई थी, ताकि कोई भी निर्वाचन को प्रभावित न कर सके।

Loksabha Election 2024:जनपद में मतदान से सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के द्वारा आज प्रातः काल से ही संयुक्त रूप से जनपद की तीनों विधानसभाओं में बनाए गए विभिन्न बूथों पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण भी किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा जनपद में मतदान सकुशल संपन्न होने पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की।

Loksabha Election 2024Modi Cabinet 3.0:लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में बीजेपी ने उम्मीद से कम 240 सीटों पर जीत हासिल की, जिससे वह बहुमत के आंकड़े 272 से 32 सीटें पीछे रह गई। राजनीतिक विश्लेषकों ने अनुमान लगाया था कि इस स्थिति में सहयोगी दलों का प्रभाव बढ़ेगा और वे दबाव बनाएंगे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का […]
Loksabha Election 2024#Loksabha Election Result 2024नोएडा (गौतमबुद्धनगर): उत्तर प्रदेश की नोएडा लोकसभा (गौतमबुद्धनगर) सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पांच लाख 55 हजार वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। यह जीत उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया डॉ. महेश शर्मा ने […]
Loksabha Election 2024Loksabha Election 2024: एपी पाठक, जो पहले एक वरिष्ठ नौकरशाह थे और अब भाजपा के नेता और बाबु धाम ट्रस्ट के संस्थापक हैं, इन दिनों चंपारण के दौरे पर हैं। उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पश्चिम चंपारण और वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्रों के एनडीए प्रत्याशियों डॉ. संजय जायसवाल और सुनील कुमार के समर्थन में जनसंपर्क […]
Loksabha Election 2024Loksabha Election 2024: 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण की वोटिंग होने जा रही है। इस चरण में 13 राज्यों में 89 सीटों के लिए मतदान होगा। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को हुई थी, जिसमें 102 सीटों के लिए मतदान हुआ था। Loksabha Election 2024:लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण […]