लखनऊ: कोरोना की बढ़ती रफ़्तार के बीच प्रदेश सरकार ने 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति को पहले स्नान के लिए प्रयागराज के संगम में स्नान के लिए नई गाइडलाइन्स जारी कर दी है. मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की तरफ़ से मकर संक्रांति और माघ मेला स्नान को लेकर गुरुवार को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए. नए नियम के मुताबिक मकर संक्रांति और माघ मेले में उन्हीं लोगों को एंट्री दी जाएगी जिन्होंने कोविड वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है. साथ ही कोरोना के लक्षण वाले लोगों से अपील की गई है कि वे स्नान के लिए संगम न जाएं.
मकर संक्रांति पर संगम स्नान के लिए गाइडलाइन्स जारी
लखनऊ: कोरोना की बढ़ती रफ़्तार के बीच प्रदेश सरकार ने 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति को पहले स्नान के लिए प्रयागराज के संगम में स्नान के लिए नई गाइडलाइन्स जारी कर दी है. मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की तरफ़ से मकर संक्रांति और माघ मेला स्नान को लेकर गुरुवार को दिशा निर्देश जारी कर […]

विभिन्न बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति, वरिष्ठ नागरिक, गर्भवती महिलायें, बच्चें तथा ऐसे व्यक्ति जिनमें कोविड के लक्षण जैसे – खाँसी , जुखाम , बुखार इत्यादि हैं , को मेला / स्नान वाली जगह पर न जाने का अनुरोध किया जाये.
स्नान/मेले वाले स्थान पर पर्याप्त पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों को कोविड के संबंध में जागरूक किया जाये. आम जनमानस को मास्क लगाने, भीड़ एकत्रित न करने और कोविड गाइडलाइन्स के अनुपालन के लिए प्रेरित किया जाये.
समस्त जनपदों में जहां मकर संक्रान्ति का स्नान होना है व मेला लगना है, वहां थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये. यदि कोई व्यक्ति सर्दी, खासी, जुखाम और बुखार आदि के लक्षण से ग्रसित हो तो उन्हें मेले / स्नान में भाग न लेने के लिए अनुरोध किया जाये एवं तत्काल उनका आरटीपीसीआर / ट्रनेट / एण्टीजन टेस्ट की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये.
संबंधित ख़बरें
उत्तर प्रदेशJeetendra Mishra Ram Mandir first CEO : राम मंदिर के पहले CEO बने रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र, जानिए ऑपरेशन सिंदूर के इस हीरो की प्रोफाइल
Jeetendra Mishra Ram Mandir first CEO : राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, जितेंद्र मिश्र को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए ट्रस्ट ने रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को अपना पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी […]
उत्तर प्रदेश


