Pawan Singh Jyoti Singh controversy : भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की जिंदगी हमेशा से ही गानों और विवादों की धुन पर थिरकती रही है। लेकिन इस बार का विवाद कुछ ज्यादा ही तीखा है – उनकी पत्नी ज्योति सिंह के साथ घरेलू झगड़ा अब राजनीतिक रंग ले चुका है।Bihar Assembly Election 2025 के ठीक पहले यह विवाद BJP के लिए सिरदर्द बन गया है। रविवार को लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में जो ड्रामा हुआ, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
लखनऊ फ्लैट पर ज्योति का धरना : रोते-बिलखते वीडियो ने हिला दिया
रविवार शाम को ज्योति सिंह पवन सिंह के अंसल गोल्फ सिटी स्थित फ्लैट पर पहुंचीं। उनका मकसद साफ था – पति से बातचीत और पारिवारिक सुलह। लेकिन उन्हें अंदर घुसने नहीं दिया गया। पवन वहां से निकल चुके थे, और ज्योति को दरवाजे पर ही रोक लिया गया। गुस्से और निराशा में ज्योति ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर फूट-फूटकर रोना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा, “मैं इतना परेशान हूं कि जहर खाकर मर जाऊंगी। इस घर से मेरी अर्थी ही उठेगी।” ज्योति ने पवन पर गंभीर आरोप लगाए – धोखा, किसी अन्य महिला के साथ संबंध, और थाने में झूठी FIR दर्ज करवाने का।

इस घटना के बाद सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश की गई, लेकिन ज्योति ने पुलिस पर भी धमकी देने का आरोप लगाया। आखिरकार, रात भर फ्लैट के बाहर रहने के बाद ज्योति को वापस भेजा गया। ज्योति के भाई दुर्गेश ने बताया कि पवन के बड़े भाई ने उन पर चिल्लाया था।
Pawan singh Jyoti singh controversy : तलाक का केस 2021 से चल रहा
यह झगड़ा नया नहीं है। पवन सिंह ने 2021 में ही ज्योति से तलाक के लिए अर्जी दी थी, जिसका केस नंबर 354/21 है। ज्योति की ओर से सीनियर वकील गंगाधर पांडेय लड़ रहे हैं। ज्योति का दावा है कि पवन ने चुनावी फायदे के लिए उनका इस्तेमाल किया, लेकिन अब किसी अन्य लड़की के साथ होटल में देखे गए। उन्होंने पवन को “पागल” बनाने का भी इल्जाम लगाया। रियलिटी शो “राइज एंड फॉल” से जुड़े पुराने झगड़े ने भी आग में घी डाला है। ज्योति का कहना है कि पवन तलाक लेकर दूसरी शादी करना चाहते हैं।
राजनीतिक कोण : BJP का प्लान B, पवन की स्टार पावर पर सवाल
पवन सिंह ने हाल ही में BJP में दूसरी बार एंट्री की है और शाहाबाद सीट से टिकट की दौड़ में हैं। अमित शाह के साथ उनकी फोटो वायरल होने से साफ था कि पार्टी उनकी स्टार पावर से वोट काटने की उम्मीद कर रही थी। लेकिन ज्योति के वायरल वीडियो ने सबकुछ उलट-पुलट कर दिया। BJP अब प्लान B पर काम कर रही है – या तो पवन की मां को मैदान में उतारें या उन्हें राज्यसभा/MLC बनाएं। पार्टी नेता मानते हैं कि यह पारिवारिक कलह पवन की छवि बिगाड़ सकता है और चुनावी रणनीति को प्रभावित करेगा। Bihar Election 2025 में यह मुद्दा NDA के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।






