Rangoli Design For Diwali : दिवाली का त्योहार बस आ ही गया है। यह पर्व न केवल रोशनी का, बल्कि रंगों का भी उत्सव है। घर के मुख्य द्वार या आंगन पर रंगोली बनाना दीवाली की परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। यह न केवल घर को सुंदर बनाता है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी लाता है। अगर आप सोच रहे हैं कि रंगोली बनाना मुश्किल है, तो चिंता न करें! आज हम आपके लिए 6 आसान रंगोली डिजाइन लेकर आए हैं, जो शुरुआती लोगों के लिए परफेक्ट हैं। ये डिजाइन कम सामग्री (रंग, चावल के दाने, फूल) से बन जाते हैं और 10-20 मिनट में तैयार हो जाते हैं।
और खास बात – हमने Google Gemini AI पर हिंदी प्रॉम्प्ट डालकर ये डिजाइन जनरेट किए हैं। उदाहरण के लिए, प्रॉम्प्ट: “दीवाली के लिए सिंपल फूल वाली रंगोली, रंग-बिरंगी और आसान स्टेप्स में।” आप भी ट्राई करें! चलिए शुरू करते हैं।










