SSC GD Constable Recruitment 2026 अगर आप 10वीं पास हैं और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में नौकरी पाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। 1 दिसंबर 2025 को जारी हुई इस नोटिफिकेशन में कुल 25,487 अस्थायी वैकेन्सी घोषित की गई हैं। पुरुष और महिला दोनों पार्टिसिपेंट्स के लिए मौके हैं। आइए, डिटेल में जानते हैं।
SSC GD Constable Recruitment 2026 : भर्ती का अवलोकन
SSC ने Constable in Central Armed Police Forces (CAPFs), Secretariat Security Force (SSF) और राइफलमैन इन असम राइफल्स एग्जामिनेशन, 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, AR और SSF जैसी फोर्सेज के लिए है। राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के आधार पर वैकेन्सी आवंटित हैं, इसलिए उम्मीदवारों को डोमिसाइल या परमानेंट रेसिडेंस सर्टिफिकेट (PRC) जमा करना होगा। 10% पद पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित हैं।
आवेदन ssc.gov.in पर ऑनलाइन खुले हैं। आज 10 दिसंबर 2025 है, तो अभी भी समय है – लेकिन जल्दी करें, अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 है!

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
नीचे दी गई टेबल में सभी प्रमुख डेट एक नजर में देखें:
| घटना | तिथि |
| नोटिफिकेशन जारी | 1 दिसंबर 2025 |
| ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 1 दिसंबर 2025 |
| अंतिम आवेदन तिथि | 31 दिसंबर 2025 (रात 11 बजे तक) |
| ऑनलाइन शुल्क भुगतान अंतिम तिथि | 1 जनवरी 2026 (रात 11 बजे तक) |
| आवेदन सुधार विंडो | 8–10 जनवरी 2026 (रात 11 बजे तक) |
| कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) | फरवरी–अप्रैल 2026 (अनुमानित) |
Vacancies : फोर्स-वार और कटेगरी-वाइज ब्रेकअप
SSC GD Constable Recruitment 2026 कुल वैकेन्सी : 25,487 (पुरुषों के लिए 23,467 और महिलाओं के लिए 2,020)। यहां फोर्स-वार विवरण
फोर्स-वार वैकेन्सी
| फोर्स | पुरुष | महिला | कुल |
| BSF | 524 | 92 | 616 |
| CISF | 13,135 | 1,460 | 14,595 |
| CRPF | 5,366 | 124 | 5,490 |
| SSB | 1,764 | 0 | 1,764 |
| ITBP | 1,099 | 194 | 1,293 |
| AR | 1,556 | 150 | 1,706 |
| SSF | 23 | 0 | 23 |
| कुल | 23,467 | 2,020 | 25,487 |
पुरुषों की कटेगरी-वाइज वैकेन्सी
| वैकेन्सी | SC | ST | OBC | EWS | UR | कुल |
| सभी फोर्सेज | 3,433 | 2,091 | 5,329 | 2,416 | 10,198 | 23,467 |
महिलाओं की कटेगरी-वाइज वेकन्सी
| वैकेन्सी | SC | ST | OBC | EWS | UR | कुल |
| सभी फोर्सेज | 269 | 222 | 436 | 189 | 904 | 2,020 |
SSC GD Constable Recruitment 2026 : राज्य-वार और कटेगरी-वाइज विस्तृत वैकेन्सी (नक्सल/उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों और सीमा रक्षा जिलों सहित) ऑफिसियल नोटिफिकेशन PDF में उपलब्ध हैं। डाउनलोड लिंक: SSC GD 2026 नोटिफिकेशन PDF।



